महिला आरक्षण बिल जब राज्यसभा में आए तो सर्वसम्मति से निर्णय करें : पीएम मोदी

IANS | September 19, 2023 7:11 PM

नई दिल्ली,19 सितंबर (आईएएनएस)। नई संसद में मंगलवार को राज्यसभा का पहला कार्य दिवस रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में आए और उन्होंने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम), जी-20, देश की नई संसद और पुरानी संसद जैसे महत्वपूर्ण विषयों का जिक्र किया।

दिल्ली में कनाडाई दूतावास ने स्थानीय कर्मचारियों को कार्यालय छोड़ने के लिए कहा

IANS | September 19, 2023 7:09 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। भारत द्वारा एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित किए जाने के कुछ घंटों बाद मंगलवार की दोपहर में राष्ट्रीय राजधानी स्थित कनाडाई दूतावास ने प्रतिशोध में अपने स्थानीय कर्मचारियों को इस दौरान परिसर छोड़ने के लिए कहा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

2029 तक महिला आरक्षण के दरवाज़े बंद किए : मल्लिकार्जुन खड़गे

IANS | September 19, 2023 6:58 PM

नई दिल्ली,19 सितंबर (आईएएनएस)। नई संसद में मंगलवार को राज्यसभा का पहला कार्य दिवस रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में आए और उन्होंने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम), जी-20, देश की नई संसद और पुरानी संसद जैसे महत्वपूर्ण विषयों का जिक्र किया।

वित्त विभाग के अफसर भाजपा का एजेंडा पूरा करने में लगे : दिग्विजय सिंह

IANS | September 19, 2023 6:50 PM

भोपाल, 19 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार के वित्त विभाग के अधिकारियों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि वे विभिन्न योजनाओं को रोककर भाजपा का एजेंडा पूरा करने में लगे हैं।

नए संसद में पहला दिन, पीएम मोदी ने 2024 का किया जिक्र, अधीर का हिंदुत्व की तरह हिन्दीत्व थोपने का आरोप

IANS | September 19, 2023 6:33 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। नए संसद में पहले दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल जारी रहा। नए संसद की लोकसभा में पहले वक्ता के तौर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में विपक्षी दलों द्वारा पुराने संसद में किये गए हंगामे और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तरफ इशारा किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने संवैधानिक मूल्यों का पालन करने और उन्हें संरक्षित करने का आग्रह किया

IANS | September 19, 2023 6:21 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को संवैधानिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं का पालन करने और उन्हें संरक्षित करने का आग्रह किया है क्योंकि देश संसदीय कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निभाने में आगे बढ़ रहा है।

आंध्र के लोगों का दावा, गिरफ्तारी से चंद्रबाबू नायडू को चुनाव में मदद मिलेगी : सर्वे

IANS | September 19, 2023 5:46 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में आईएएनएस के लिए सीवोटर के एक विशेष सर्वे में अधिकांश उत्तरदाताओं ने माना कि कथित कौशल विकास घोटाले में एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी से 2024 में होने वाले चुनाव में उन्हें और उनकी पार्टी टीडीपी को मदद मिलेगी।

गिरफ्तारी से चंद्रबाबू नायडू के प्रति सहानुभूति पैदा होगी : सर्वे

IANS | September 19, 2023 5:35 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में आईएएनएस के लिए सीवोटर के एक विशेष सर्वे में अधिकांश उत्तरदाताओं की राय है कि कथित कौशल विकास घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी होने पर मतदाताओं में उनके प्रति सहानुभूति पैदा होगी।

निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा ने भारत पर लगाया आरोप, अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया

IANS | September 19, 2023 5:33 PM

वाशिंगटन, 19 सितंबर (आईएएनएस)।  कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया। उनके इस बयान पर अमेरिका ने चिंता जतायी है।

महिला आरक्षण बिल मेरी मां की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है : वीणा वर्मा के बेटे

IANS | September 19, 2023 5:12 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने के तुरंत बाद, भारतीय हथियार डीलर अभिषेक वर्मा ने अपनी मां और पूर्व राज्यसभा सांसद वीणा वर्मा के योगदान को याद किया, जो पहली बार 1993 में राज्यसभा में एक निजी सदस्य के विधेयक के रूप में विधेयक लायी और बाद में इसे सरकार द्वारा अपनाया गया और कई बहसों के बाद पारित किया गया।