लंबे इंतजार के बाद जेपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का विज्ञापन जारी, उम्र सीमा में सात साल की छूट
रांची, 27 जनवरी (आईएएनएस)। लंबे इंतजार के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा का विज्ञापन शनिवार को जारी कर दिया। इसके जरिए विभिन्न सेवाओं में कुल 342 पदों पर नियुक्ति होगी। सबसे अधिक 207 पद राज्य प्रशासनिक सेवा में उप समाहर्ता के लिए हैं। राज्य पुलिस में डीएसपी के 35 और सेल्स टैक्स विभाग में राज्य कर पदाधिकारी के 56 पद हैं।