हरियाणा भाजपा की नजर वोट बैंक पर है, जबकि कांग्रेस तलाश रही स्पष्ट रणनीति
चंडीगढ़, 27 जनवरी (आईएएनएस)। यह मानते हुए कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक रणनीतिक राजनीतिक कदम है, हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा नेतृत्व एक बार फिर से धार्मिक उत्साह के जरिए वोट बैंक में बढ़ोतरी पर नजर गड़ाए हुए है। न केवल राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर जीत, बल्कि कुछ महीनों बाद होनेे वाले विधानसभा चुनावों में भी लगातार तीसरी बार रिकॉर्ड जीत हासिल करने का भी इरादा है।