मुकदमेबाजी के दबाव के कारण ट्रम्प के पास चुनाव अभियान के लिए नकदी की कमी
वाशिंगटन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। जीओपी नामांकन के लिए सबसे आगे होने के बावजूद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए 2024 की राष्ट्रपति पद की रेस इतनी आसान नहीं है क्योंकि कानूनी मुकदमों में भारी खर्च के कारण उन्हें नकदी की कमी का सामना करना पड़ रहा है जिससे उनके पास चुनावी खर्च के लिए मुश्किल हो रही है।