बंगाल में नवनिर्वाचित विधायक की शपथ को लेकर राजभवन-राज्य सचिवालय में खींचतान

IANS | September 23, 2023 2:44 PM

कोलकाता, 23 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित तृणमूल कांग्रेस विधायक निर्मल चंद्र रॉय के शपथ ग्रहण समारोह स्थल को लेकर राजभवन और राज्य सचिवालय के बीच ताजा खींचतान सामने आई है।

यूक्रेन को हाइटेक मिसाइल भेजेंगे बाइडेन, रूस की बढ़ी चिंता

IANS | September 23, 2023 11:18 AM

वाशिंगटन, 23 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने यूक्रेनी समकक्ष से कहा है कि वाशिंगटन कीव को एक प्रकार की लंबी दूरी की मिसाइल भेजेगा जो रूस के अंदर हमला करने में सक्षम होगी।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के खिलाफ ट्रूडो के आरोपों का ध्‍यान भटकाने के लिए किया इस्‍तेमाल

IANS | September 23, 2023 10:37 AM

संयुक्त राष्ट्र, 23 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत के खिलाफ आरोपों का इस्‍तेमाल इस्लामाबाद के आतंकवाद के अपने रिकॉर्ड से ध्‍यान भटकाने के लिए किया है।

दिल्‍ली सरकार ने ड्यूटी पर जान गंवाने वाले 17 कोरोना वीरों के परिवारों को एक-एक करोड़ की राशि मंजूर की

IANS | September 22, 2023 7:47 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उन 17 परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दे दी जिन्‍होंने कोविड-19 की लहरों के दौरान ड्यूटी देते हुए अपनी जान गंवा दी थी।

पुडुचेरी बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 13 के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

IANS | September 22, 2023 7:35 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुडुचेरी के विल्लियानूर में बम विस्फोट मामले में 13 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। इस हमले में एक राजनीतिक पदाधिकारी की भी मौत हो गई थी।

कनाडा के पास भारतीय राजनयिकों को निज्जर हत्याकांड से जोड़ने के 'सबूत' : रिपोर्ट

IANS | September 22, 2023 6:44 PM

ओटावा, 22 सितंबर (आईएएनएस)। कनाडा सरकार ने देश में मौजूद भारतीय राजनयिकों समेत भारतीय अधिकारियों से जुड़ी मानवीय और खुफिया जानकारी जुटाई है, जो उन्हें हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जोड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट में ये बात कही गई है।

दानिश अली-बिधूड़ी टिप्पणी मामले में नाम घसीटे जाने पर हर्ष वर्धन ने दी सफाई

IANS | September 22, 2023 6:30 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली के खिलाफ अभद्र टिप्‍पणी के साथ उनका नाम घसीटे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद डॉ. हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को अपनी स्थिति के बारे में सफाई दी।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पर केंद्रीय नेतृत्व की बढ़ रही पकड़

IANS | September 22, 2023 5:33 PM

भोपाल, 22 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव आने से पहले कांग्रेस में न केवल केंद्रीय नेतृत्व का दखल बढ़ रहा है बल्कि पकड़ भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। विभिन्न समितियां में नए सदस्यों की एंट्री इसका एहसास भी करा रही है।

एनडीए गठबंधन में शामिल हुआ जेडीएस, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने की घोषणा (लीड-1)

IANS | September 22, 2023 4:58 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। जेडीएस आधिकारिक तौर पर एनडीए गठबंधन का हिस्सा बन गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जेडीएस का एनडीए गठबंधन में स्वागत करते हुए दावा किया है कि यह एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "न्यू इंडिया, स्ट्रांग इंडिया" के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा।

मध्य प्रदेश में 1993-2003 के बीच बदली थी महिलाओं की स्थिति : दिग्विजय सिंह

IANS | September 22, 2023 4:35 PM

भोपाल, 22 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक के बीच अपने शासनकाल (1993-2003) में महिलाओं की स्थिति में आए बदलाव का ब्यौरा जारी किया।