दिल्ली चुनाव 2025 : कांग्रेस का गढ़ रहे सुल्तानपुर माजरा में 'आप' को हैट्रिक और भाजपा को पहली जीत की तलाश
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। 'इंडिया' ब्लॉक के दो प्रमुख घटक दल कांग्रेस और आप के अलग-अलग लड़ने के फैसले ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को त्रिकोणीय रूप दे दिया है। भाजपा, कांग्रेस और आप सभी 70 विधानसभा सीटों में से एक-एक के लिए संघर्ष कर रही हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 'सुल्तानपुर माजरा' विधानसभा सीट पर पिछले चार चुनावों में दो बार कांग्रेस और दो बार 'आप' ने जीत दर्ज की है।