प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान दौरा, प्रदेश को देंगे 46, 300 करोड़ रुपये की सौगात
जयपुर, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी करीब 3 घंटे तक जयपुर में रहेंगे। इस दौरान वह वाटिका रोड पर आयोजित एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहां से बिजली, पानी, सड़क, रेलवे से जुड़ी 46300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।