देश में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों ने किया हवाई जहाज का सफर, टूटे पुराने रिकॉर्ड

IANS | November 19, 2024 12:05 AM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय विमानन सेवा ने एक दिन में 5 लाख से अधिक घरेलू यात्रियों को उड़ान भराने का रिकॉर्ड बनाया है।

एनडीए सरकार बनने पर घुसपैठियों को लात मारकर निकालेंगे : सीएम योगी

IANS | November 18, 2024 8:51 PM

साहिबगंज/जामताड़ा/देवघर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आादित्यनाथ चुनाव प्रचार के आखिरी दिन झारखंड में रहे। सीएम योगी ने कांग्रेस, झामुमो और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के विकास का जो सपना अटल जी ने देखा था, इन पार्टियों ने उस पर पानी फेर दिया। प्राकृतिक रूप से धनी झारखंड भौतिक विकास में पिछड़ गया। झारखंड की जनता गरीब ही रह गई, लेकिन इन पार्टियों के नेता के घरों में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं।

मशरूम के कचरे से हरी सब्जियां उगाकर मालामाल हुए किसान

IANS | November 18, 2024 8:17 PM

गया, 18 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में गया के बीथो गांव के युवा किसान अलग-अलग तरीके से खेती करके सब्जियां उगा रहे हैं। साथ ही एक खेती से पैदा हुए कचरे को दूसरे में इस्तेमाल करके इस खेती को इको फ्रेंडली भी बना रहे हैं।

विफल होती भविष्यवाणी, खोती विश्वसनीयता : ऐसे में भारतीय सर्वेक्षणकर्ताओं को क्यों हटना चाहिए इससे पीछे?

IANS | November 18, 2024 7:58 PM

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में हाल ही में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव में जनता ने रिपब्लिकन के पक्ष में जबर्दस्त उत्साह दिखाते हुए डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में मतदान किया और वह विजयी घोषित हुए। जबकि तमाम सर्वेक्षणों में उनकी प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस की जीत का दावा किया जा रहा था। ऐसे में इस चुनाव के नतीजे के बाद वहां की अनुभवी आयोवा पोलस्टर जेएन. सेल्जर ने चुनावी भविष्यवाणियों से दूर जाने का फैसला किया। यानी अब वह चुनावी सर्वेक्षण नहीं करेंगी। अब उनका फैसला सुर्खियों में है।

जुलाई-सितंबर अवधि में भारत के शहरी क्षेत्रों में बढ़ा रोजगार

IANS | November 18, 2024 7:45 PM

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) जुलाई-सितंबर 2024 में बढ़कर 50.4 प्रतिशत हो गई है, जो कि जुलाई-सितंबर 2023 में 49.3 प्रतिशत थी। यह जानकारी सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए डेटा में दी गई।

पीएम मोदी ने गिरिधर मालवीय के निधन पर जताया दुख

IANS | November 18, 2024 7:04 PM

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चांसलर जस्टिस (रिटायर्ड) गिरिधर मालवीय के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि गंगा सफाई अभियान में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुझे कई बार उनसे निजी तौर पर मिलने का सौभाग्य मिला।

भारत के इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में पैदा होंगी 1.2 करोड़ से ज्यादा नौकरियां: रिपोर्ट

IANS | November 18, 2024 6:06 PM

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री काफी तेजी से बढ़ रही है और यह 25 से 30 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ आने वाले वर्षों में 1.2 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा करेंगी। यह जानकारी सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।

यूपी के स्ट्रीट वेंडर्स बनेंगे ब्रांड एंबेसडर, दूसरों को करेंगे जागरूक

IANS | November 18, 2024 2:30 PM

लखनऊ, 18 नवंबर (आईएएनएस)। योगी सरकार द्वारा प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक नई पहल की जा रही है, जिसमें उन्हें जनपद और शहर स्तर पर चिह्नित कर ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। योगी सरकार के इस प्रयास का उद्देश्य न केवल स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, बल्कि समाज में उनके योगदान को भी मान्यता देना है।

कैलाश गहलोत ने थामा भाजपा का दामन, कहा- ईडी, सीबीआई के दबाव में 'आप' छोड़ने की बात गलत

IANS | November 18, 2024 1:52 PM

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। वह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, दुष्यंत गौतम और अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

27,000 करोड़ रुपये की लागत वाला असम सेमीकंडक्टर प्लांट भारत के चिप इकोसिस्टम के लिए गेम चेंजर साबित होगा

IANS | November 18, 2024 12:22 PM

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। असम के मोरीगांव में टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्राइवेट लिमिटेड (टीएसएटी) की अगुआई में 27,000 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाली सेमीकंडक्टर यूनिट का विकास 2025 के मध्य में पूरा होने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अनुसार, यह भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के लिए बड़ा बदलाव साबित होगा।