गुजरात के महीसागर में पीएम मोदी कई जलापूर्ति योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, लोगों ने जताई खुशी
महीसागर (गुजरात), 25 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचेंगे। पहले दिन उनका प्रमुख कार्यक्रम दाहोद में आयोजित किया जाएगा, जहां वह राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें महीसागर जिले की भी अनेक योजनाएं शामिल हैं।