राजस्थान दिवस पर सरकारी स्कूलों में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक पोशाक में पहुंचे बच्चे-अध्यापक 

IANS | March 29, 2025 9:21 PM

जोधपुर, 29 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने शनिवार को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय लिया। सरकार के इस निर्णय के बाद राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं और अध्यापक पारंपरिक वेशभूषा पहनकर आए।

मौलाना तौकीर रजा के बिगड़े बोल, राणा सांगा और सावरकर को लेकर दिए विवादित बयान

IANS | March 29, 2025 9:11 PM

बरेली, 29 मार्च (आईएएनएस)। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राणा सांगा और वीर सावरकर को लेकर विवादित बयान दिए हैं। साथ ही, केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुसलमानों के साथ दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

पीएम मोदी का महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ दौरा, 30 मार्च को कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

IANS | March 29, 2025 5:30 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के नागपुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

'जिंदगी आसान हो गई', छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पीएम आवास योजना के मकान पाकर गदगद हुए लाभार्थी

IANS | March 28, 2025 11:25 PM

बालोद (छत्तीसगढ़), 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना देश के ग्रामीण इलाकों के मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और कम आय वाले परिवारों को घर बनाने में मदद मिलती है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार को आवास उत्सव कार्यक्रम में योजना के लाभार्थियों को आवास और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर बालोद के 2,800 से अधिक लाभार्थियों को मिलेगा अपना मकान

IANS | March 28, 2025 10:30 PM

बालोद, 28 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से आम जनमानस को ध्यान में रखकर कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। छत्तीसगढ़ का बालोद जिला भी इससे लाभान्वित हो रहा है जहां 30 मार्च को पीएम मोदी के दौरे के समय 2,800 से अधिक लाभार्थियों को अपना मकान मिलेगा।

पीएम मोदी 30 मार्च को नागपुर में आरएसएस कार्यालय और दीक्षाभूमि के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

IANS | March 28, 2025 8:57 PM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को महाराष्ट्र के नागपुर का दौरा करेंगे, जहां वह हिंदू नववर्ष और गुड़ी पाड़वा के अवसर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ मंच साझा करेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा खास तौर पर आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हो रहा है।

दुनिया की भारत पर नजर, 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करेंगे : पीएम मोदी

IANS | March 28, 2025 8:50 PM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक समिट को संबोधित करते हुए देश के विकास और भविष्य की दिशा पर विचार साझा किए। समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की वर्तमान स्थिति और उसकी वैश्विक भूमिका के बारे में विस्तार से बात की।

केंद्र सरकार ने 3,712 करोड़ रुपये के पटना-सासाराम 4-लेन हाइवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

IANS | March 28, 2025 7:28 PM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने शुक्रवार को बिहार में पटना से शुरू होकर सासाराम तक जाने वाले 120 किलोमीटर तक के 4-लेन प्रवेश-नियंत्रित ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी।

कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों पर 37,216 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी

IANS | March 28, 2025 7:01 PM

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने शुक्रवार को खरीफ सीजन के दौरान देश भर के किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए 37,216.15 करोड़ रुपये के सब्सिडी प्रस्ताव को मंजूरी दी।

योगी सरकार की पहल प्रोजेक्ट अलंकार से संस्कृत विद्यालयों को मिल रहा नया जीवन

IANS | March 28, 2025 6:36 PM

लखनऊ, 28 मार्च (आईएएनएस)। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस योजना के तहत प्रदेश के 7 जिलों में स्थित 11 संस्कृत विद्यालयों में कक्षों का निर्माण, जीर्णोद्धार और आधुनिक सुविधाओं जैसे लैब, आधुनिक कक्षाएं और अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाएगा, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने की दिशा में योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।