दिल्ली चुनाव : भाजपा के सीएम का चयन आखिर कैसे होगा, किन समीकरणों का रख सकती है पार्टी ध्यान?
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली चुनाव के परिणाम अब लगभग स्पष्ट तस्वीर पेश करने लगे हैं। ऐसे में अब यह सवाल फिजाओं में तैरने लगा है कि आखिर दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा। क्या भाजपा किसी महिला को दिल्ली की कमान सौंप सकती है या फिर जाट-गुर्जर-पंजाबी या पूर्वांचली समुदाय से किसी नेता का चयन मुख्यमंत्री पद के लिए होगा?