विडो ऑफ विदर्भ : आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों पर केंद्रित कोटा नीलिमा की पुस्तक का विमोचन
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। कोटा नीलिमा की पुस्तक 'विडो ऑफ विदर्भ' का विमोचन शुक्रवार को बुक फेयर में किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज देश में किसानों की हालत बहुत खराब है और इस पुस्तक में भी उन घटनाओं का जिक्र किया गया है। पुस्तक में मृतक किसानों के परिवारों पर फोकस है, खासकर उनकी पत्नियों पर, जिन्हें उन्हीं हालातों में किसान के पूरे घर की जिम्मेदारी उठानी पड़ी, जिसमें उसने आत्महत्या की थी। इस अवसर पर कोटा नीलिमा ने आईएएनएस से खास बातचीत में किताब और उसके विषय के बारे में जानकारी दी।