ब्रिटेन के प्रसिद्ध ट्रैवल राइटर्स का दल प्रयागराज, लखनऊ और दुधवा का करेगा भ्रमण
लखनऊ, 9 फरवरी (आईएएनएस)। योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन में बड़ी उड़ान भर रहा है। प्रयागराज महाकुंभ हो, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध दुधवा राष्ट्रीय उद्यान हो या फिर लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी, राज्य के विभिन्न आकर्षणों से अब दुनिया परिचित होगी। ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ब्रिटेन के प्रसिद्ध ट्रैवल राइटर्स की फैम ट्रिप का आयोजन कर रहा है, जो प्रयागराज, लखनऊ और दुधवा का भ्रमण करेगा।