उत्तर प्रदेश : वक्फ विधेयक पारित होने पर संभल के मुसलमानों ने कहा, 'सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए'
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच संसद के दोनों सदनों से 'वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025' पारित हो गया। कई मुस्लिम संगठन विधेयक का स्वागत कर रहे हैं, तो वहीं कुछ विरोध भी कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में से एक उत्तर प्रदेश के संभल में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को विधेयक पर अपनी राय रखी।