एनडीए जितना मजबूत होगा, बिहार उतना समृद्ध होगा : अमित शाह
सासाराम, 18 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दावा किया कि एनडीए जितना मजबूत होगा, बिहार उतना ही समृद्ध होगा। लालू परिवार पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव बिहार का विकास नहीं कर सकते हैं।