'पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में घर जैसा लगता है', सैम पित्रोदा ने पड़ोस नीति को बताया अहम (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने शुक्रवार को आईएएनएस से खास बातचीत में पड़ोस नीति को भारत के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में घर जैसा महसूस हुआ है। विदेश नीति पहले पड़ोस पर केंद्रित होनी चाहिए।