भारत-अफगानिस्तान का मैच देखने के लिए उमड़ी भीड़, युवा फैन ने कहा-'गर्मी की किसे परवाह'
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में क्रिकेट खेल नहीं, जुनून है लेकिन इस मामले में भी दिल्ली वालों की बात अलग है। चूंकि मंच वर्ल्ड कप का है और दिल्ली के हिस्से में टीम इंडिया का एक ही मैच आया है, इसलिए दिल्लीवालों का एक्साइटमेंट लेवल हाई होना तो बनता है।