भारत-पाक मैच से पहले होगा जश्न, अरिजीत सिंह से शंकर महादेवन तक कई सिंगर्स करेंगे परफॉर्म
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएन)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि सिंगर अरिजीत सिंह भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 के रोमांचक मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे, जिससे क्रिकेट फैंस का मजा डबल होने वाला है।