अंतिम पंघल ने कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज
हांगझोऊ, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दो बार की मौजूदा अंडर-20 चैंपियन अंतिम पंघल ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता मंगोलिया की बैट-ओचिर बोलोरतुया को हराकर 19वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।