ईशांत शर्मा : एसी मैकेनिक का बेटा, जिसने अपनी कद-काठी और रफ्तार से बड़े-बड़ों को मात दी
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी लंबी कद-काठी और स्विंग गेंदबाजी से कई बार भारत को जीत दिलाई। विदेशी पिचों पर प्रभावित कर चुके ईशांत 300 से अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं।