विनेश फोगाट : पेरिस ओलंपिक में हारकर भी जीतने वालीं भारतीय महिला पहलवान
नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में कुश्ती के खेल में पुरुषों का प्रभुत्व रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तस्वीर तेजी से बदली है। मौजूदा समय में विश्व कुश्ती में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी अपना दबदबा कायम किया है। ऐसी महिला पहलवानों में सबसे अग्रणी नाम विनेश फोगाट का है। विनेश भारत की पहली महिला पहलवान हैं, जिन्होंने एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।