1972 ओलंपिक पदक विजेता वेस पेस का निधन, ममता बनर्जी ने जताया दुख
कोलकाता, 14 अगस्त (आईएएनएस)। म्यूनिख ओलंपिक (1972) में हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे डॉ. वेस पेस का कोलकाता में निधन हो गया। 80 साल के पूर्व हॉकी स्टार पार्किंसन से पीड़ित थे।