जन्मदिन विशेष : भारतीय महिला क्रिकेट में सबसे बड़ी वनडे पारी का रिकॉर्ड इस ऑलराउंडर के नाम

IANS | August 23, 2025 11:44 AM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बड़े क्रिकेटरों की जब भी बात होती है तो मिताली राज, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना का नाम आता है। लेकिन, टीम में एक ऐसी भी खिलाड़ी मौजूद है, जो इन क्रिकेटरों की तरह ही मैच विनर है और अक्सर गेंद या बल्ले से मैच भारतीय टीम के पक्ष में करती रही हैं। इस ऑलराउंडर का नाम है-दीप्ति शर्मा।

भारत ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर रोक लगाई

IANS | August 21, 2025 5:43 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने गुरुवार को एक नई नीति जारी की, जिसमें अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर भारत के रुख को रेखांकित किया गया। इसके तहत भारतीय टीम को पाकिस्तान में द्विपक्षीय सीरीज खेलने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम को भारत में द्विपक्षीय सीरीज खेलने की इजाजत नहीं होगी।

यौन उत्पीड़न मामले में यश दयाल पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम सुनवाई

IANS | August 21, 2025 2:37 PM

प्रयागराज, 21 अगस्त (आईएएनएस)। क्रिकेटर यश दयाल पर गाजियाबाद की एक महिला के लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुरुवार को अहम सुनवाई होनी है। यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी या नहीं, हाईकोर्ट इस पर अपना फैसला सुनाएगा।

ब्रोंको टेस्ट क्या है, यो-यो टेस्ट के रहते इसकी जरूरत भारतीय टीम को क्यों पड़ी?

IANS | August 21, 2025 2:21 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। किसी भी खेल के लिए फिटनेस का उच्चतम स्तर बेहद जरूरी है। क्रिकेट के खेल में भी फिटनेस का स्तर खेल में आ रहे बदलावों के साथ बढ़ता जा रहा है। भारतीय क्रिकेटरों के फिटनेस स्तर को परखने के लिए बीसीसीआई अब तक यो यो टेस्ट को मानक के रूप में इस्तेमाल करती थी। लेकिन, अब टीम इंडिया के हेल्थ और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रूक्स ब्रोंको टेस्ट लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कि ब्रोंको टेस्ट क्या है और यह भारतीय क्रिकेटरों को किस तरह से मजबूत और फिट रखेगा।

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की हर्षा देशपांडे का कमाल, टेनिस सिंगल्स अंडर-14 का जीता खिताब

IANS | August 21, 2025 12:57 PM

जयपुर, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की प्रतिभावान टेनिस खिलाड़ी हर्षा देशपांडे ने पिछले सप्ताह जयपुर में आयोजित ऑल इंडिया रैंकिंग चैंपियनशिप सीरीज (7) टेनिस टूर्नामेंट में अंडर-14 गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीता। हर्षा का यह पहला खिताब है।

महिला डीपीएल : श्वेता सहरावत ने खेली कप्तानी पारी, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने जीता मुकाबला

IANS | August 19, 2025 8:54 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डब्ल्यूडीपीएल) के तीसरे मुकाबले को अपने नाम किया। अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में इस टीम ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 15 रन से शिकस्त दी।

गुजरात की हेरिटेज सिटी करेगी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स इवेंट्स की मेजबानी

IANS | August 19, 2025 8:30 PM

गांधीनगर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। व्यापार एवं साहस के लिए विख्यात राज्य गुजरात अब खेल-कूद क्षेत्र में वैश्विक मानचित्र पर दिखने के लिए तैयार है। आगामी वर्षों में गुजरात की हेरिटेज सिटी अहमदाबाद में विख्यात अंतरराष्ट्रीय गेम्स का आयोजन होने वाला है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

भारत को एशिया कप जिताने वाले कप्तान, अजहरुद्दीन, धोनी और रोहित ने दो बार जीते खिताब

IANS | August 19, 2025 5:37 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। एशिया कप की शुरुआत 1984 में एशियन क्रिकेट काउंसिल की तरफ से की गई थी। अब तक इस टूर्नामेंट के 16 एडिशन खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम 8 बार विजेता रहते हुए टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, शेफाली वर्मा को नहीं मिला मौका

IANS | August 19, 2025 5:03 PM

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। महिला वर्ल्ड कप 2025 के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है।

विनेश फोगाट : पेरिस ओलंपिक में हारकर भी जीतने वालीं भारतीय महिला पहलवान

IANS | August 19, 2025 3:34 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में कुश्ती के खेल में पुरुषों का प्रभुत्व रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तस्वीर तेजी से बदली है। मौजूदा समय में विश्व कुश्ती में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी अपना दबदबा कायम किया है। ऐसी महिला पहलवानों में सबसे अग्रणी नाम विनेश फोगाट का है। विनेश भारत की पहली महिला पहलवान हैं, जिन्होंने एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।