वर्ल्ड कप 2023 की आईसीसी टीम, विराट-रोहित समेत 6 भारतीय को मिली जगह
नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' का ऐलान कर दिया है। इस टीम में दमदार प्रदर्शन करने वाले छह भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा, करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली और मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल है।