बॉबस्ले: बर्फीले ट्रैक पर गति का खेल, जो कहलाता है 'बर्फ का फॉर्मूला 1'
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। 'बॉबस्ले' को 'बर्फ का फॉर्मूला 1' कहा जाता है। यह एक ऐसा रोमांचक शीतकालीन खेल है जिसमें खिलाड़ी विशेष स्लेज पर बैठकर बर्फीले ट्रैक पर तेज गति से फिसलते हैं। टीमवर्क, संतुलन और सटीक मोड़ों का सही तालमेल ही इस खेल का विजेता तय करता है।