लक्ष्मीपति बालाजी : पाकिस्तान दौरे के 'हीरो', जिन्होंने आईपीएल में रच दिया था इतिहास
नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मीपति बालाजी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना योगदान दिया है। दाहिने हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से विपक्षियों को चौंकाया है। साल 2004 में पाकिस्तान दौरे के हीरो लक्ष्मीपति बालाजी के नाम आईपीएल की पहली हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भी है।