आईपीएल 2026 में रबाडा का जलवा, इस सीजन 'पावरप्ले' के नंबर-1 गेंदबाज
अहमदाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपना जलवा बिखेरा है। 30 वर्षीय साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी इस सीजन पावरप्ले (1-6 ओवर) में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज है, जिन्होंने 6 मुकाबलों में पावरप्ले के दौरान अब तक 7 विकेट हासिल किए हैं।