आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स और एसआरएच के बीच नंबर 1 बनने की टक्कर, क्या श्रेयस अय्यर लकी चार्म की टीम में वापसी कराएंगे?

IANS | May 6, 2026 8:16 AM

हैदराबाद, 6 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला बुधवार शाम 7:30 बजे से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जाएगा। इस मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। पंजाब किंग्स अपना पहला स्थान बरकरार रखने के लिए, तो एसआरएच पंजाब को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल करने के लिए जोर लगाएगी।

आईपीएल 2026: अंकतालिका में सीएसके को डीसी से आगे ले गए सैमसन, केएल राहुल के पास पहुंची ऑरेंज कैप

IANS | May 6, 2026 7:23 AM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में शुरू हुआ संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी का सफर आईपीएल 2026 में भी जारी है। मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ बेहतरीन पारी के दम पर सैमसन ने न सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को जीत दिलायी, बल्कि अंकतालिका में भी आगे ले गए।

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सैमसन का तूफान, 8 विकेट से चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत

IANS | May 5, 2026 11:12 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा के बीच अटूट शतकीय साझेदारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 48वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसे जीतकर सीएसके ने प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है।

आईसीसी की विमेंस टी20 टीम रैंकिंग जारी, शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त मजबूत

IANS | May 5, 2026 5:30 PM

दुबई, 5 मई (आईएएनएस)। आईसीसी की ओर से जारी ताजा टी20 टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने शीर्ष पायदान पर अपनी पकड़ और मजबूत बना ली है। अपडेटेड रैंकिंग में, मई 2025 के बाद खेले गए मुकाबलों को पूरा वेटेज (100 प्रतिशत) दिया गया है, जबकि पिछले दो वर्षों के नतीजों को 50 प्रतिशत वेटेज मिला है।

आईसीसी की ताजा मेंस टी20 रैंकिंग जारी, मजबूती के साथ 'नंबर-1' पायदान पर भारत

IANS | May 5, 2026 4:36 PM

दुबई, 5 मई (आईएएनएस)। आईसीसी ने मेंस टी20 टीम की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत शीर्ष पर मजबूती के साथ खड़ा है। मंगलवार को जारी ताजा अपडेट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में, भारत 275 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 'नंबर-1' पायदान पर है। हालांकि, भारत की बढ़त थोड़ी कम हुई है, फिर भी टीम दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड (262) से काफी आगे है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 258 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर उनके ठीक पीछे है।

आईसीसी टी20 रैंकिंग में चामरी अटापट्टू की बड़ी छलांग, इन खिलाड़ियों को भी फायदा

IANS | May 5, 2026 4:09 PM

दुबई, 5 मई (आईएएनएस)। श्रीलंकाई कप्तान चामरी अटापट्टू ने हालिया शानदार प्रदर्शन के साथ आईसीसी विमेंस टी20 रैंकिंग में शानदार बढ़त हासिल की है। अटापट्टू को टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा मिला है, जबकि ऑलराउंडर्स की सूची में उन्होंने 2 स्थानों की छलांग लगाई है।

'स्किल से ज्यादा परिपक्वता मायने रखती है', पहला आईपीएल विकेट लेने के बाद बोले रघु शर्मा

IANS | May 5, 2026 3:17 PM

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) के गेंदबाज रघु शर्मा ने अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विकेट को सपना सच होने जैसा बताया। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ अपनी टीम की छह विकेट से जीत के बाद बड़े स्टेज तक के अपने लंबे और भावनात्मक सफर के बारे में बताया।

आईपीएल 2026: एलएसजी की हार के बाद संजय बांगड़ ने ऋषभ पंत की कप्तानी पर उठाए सवाल

IANS | May 5, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 228 का स्कोर बनाने के बाद भी एलएसजी हार गई। एलएसजी की हार के बाद पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर संजय बांगड़ ने ऋषभ पंत की कप्तानी की आलोचना की है।

हॉकी एशिया कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी भारत की अंडर-18 पुरुष और महिला टीम

IANS | May 5, 2026 2:36 PM

भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष और महिला अंडर-18 हॉकी टीमें 15 से 20 मई तक उद्धव दास मेहता सेंट्रल सेंटर में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीमों के साथ चार मैचों की सीरीज खेलेंगी। यह सीरीज अंडर-18 नेशनल कोचिंग कैंप के बाद हो रही है, जो 19 अप्रैल, 2026 को साई भोपाल में शुरू हुआ था। इस महीने के आखिर में काकामिगाहारा में होने वाले अंडर-18 एशिया कप से पहले हो रही यह सीरीज काफी अहम है।

हमने बोली वापस नहीं ली, हमें राजस्थान रॉयल्स की बिक्री प्रक्रिया से बाहर किया गया: कल सोमानी ग्रुप

IANS | May 5, 2026 2:18 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। मित्तल परिवार और अदार पूनावाला के आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) खरीदने के कुछ दिनों बाद, अमेरिका की कल सोमानी ग्रुप ने कहा है कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स पर लगाई अपनी बोली वापस नहीं ली। उन्हें बिक्री प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।