टी20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले रोहित शर्मा और वसीम अकरम गले मिले
कोलंबो, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने 61 रन से इस मैच को जीत टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया। मैच से पहले कुछ ऐसा हुआ जिसने भारत और पाकिस्तान के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।