'अनुचित शारीरिक संपर्क' पर आईटीटीएफ सख्त, एथलीटों की सुरक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई

IANS | May 3, 2026 11:52 AM

लंदन, 3 मई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन (आईटीटीएफ) ने एथलीटों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एक जांच शुरू करने की घोषणा की है। यह कदम तब उठाया गया जब वर्ल्ड टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप फाइनल्स के दौरान एक महिला खिलाड़ी ने एंट्री सिक्योरिटी चेक के समय 'अनुचित शारीरिक संपर्क' की शिकायत की।

ला लीगा: बार्सिलोना खिताब के करीब, विलारियल ने चैंपियंस लीग में जगह पक्की की

IANS | May 3, 2026 11:32 AM

मैड्रिड, 3 मई (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना ओसासुना के खिलाफ 2-1 की रोमांचक जीत के साथ ला लीगा खिताब के और करीब पहुंच गया है।

आईपीएल 2026: सुपर संडे में एसआरएच के सामने केकेआर तो जीटी के सामने होगी पीबीकेएस, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IANS | May 3, 2026 11:19 AM

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को 2 मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच तो दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस (जीटी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जाएगा।

'लेट्स वॉक फॉर नी': घुटने की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पटना में हुआ रैली का आयोजन

IANS | May 3, 2026 10:19 AM

पटना, 3 मई (आईएएनएस)। घुटने से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पटना में 'लेट्स वॉक फॉर नी' वॉक का आयोजन किया गया। इस इवेंट को पारस हॉस्पिटल पटना ने आयोजित किया था और इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। डॉ. अहमद अब्दुल हई और डॉ, अनिल ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

'फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज', 'संडे ऑन साइकिल' के माध्यम से पीएम के इस संदेश को हम सक्षमता से फैला रहे हैं: सुशांत कंडवाल

IANS | May 3, 2026 9:31 AM

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। देशवासियों के बीच फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हर रविवार को देश में अनेक जगहों पर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया जाता है। आयोजन में हर बार समाज के अलग-अलग वर्ग को शामिल किया जाता है। इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग में फिटनेस को लेकर जागरूकता का संदेश देना है। रविवार को नई दिल्ली में 'संडे ऑन साइकिल' का आयोजन किया गया। इसमें फिट इंडिया के निदेशक सुशांत कंडवाल मौजूद थे।

आईपीएल 2026: एमआई को हराकर अंकतालिका में किस स्थान पर पहुंची सीएसके? राहुल और भुवनेश्वर के पास ऑरेंज और पर्पल कैप

IANS | May 3, 2026 8:36 AM

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से हरा दिया।

थॉमस कप 2026: भारत को सेमीफाइनल में फ्रांस ने हराया

IANS | May 3, 2026 8:10 AM

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और फ्रांस के बीच शनिवार को खेला गया हाई-वोल्टेज ड्रामे की तरह था। डेनमार्क के फोरम हॉर्सेंस एरिना में खेले गए मैच का माहौल भारतीय और फ्रांसीसी प्रशंसकों के जोश ने रोमांचक बना दिया था।

आईपीएल 2026: गायकवाड़-कार्तिक की फिफ्टी, सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से रौंदा

IANS | May 2, 2026 11:24 PM

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। चेन्नई सुपर किंग्स 9 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले गंवाने के बाद 9वें स्थान पर कायम है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, नंदिनी और चरणी को टेस्ट डेब्यू का मौका

IANS | May 2, 2026 8:14 PM

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम 10-13 जुलाई के बीच लॉर्ड्स में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी, जिसके लिए नंदिनी शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने टीम में वापसी की है। लॉर्ड्स में होने वाला यह एकमात्र टेस्ट मैच बेहद ऐतिहासिक है, क्योंकि यह इस प्रतिष्ठित मैदान पर खेला जाने वाला महिलाओं का अब तक का पहला टेस्ट मैच होगा।

टी20 मुंबई विमेंस लीग: इरा जाधव पर लगी रिकॉर्ड बोली, जानिए किस टीम में कौन?

IANS | May 2, 2026 6:58 PM

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। टी20 मुंबई विमेंस लीग ऑक्शन में शनिवार को 16 वर्षीय इरा जाधव पर सबसे ज्यादा बोली लगी, जिन्हें आकाश टाइगर्स ने 10 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। कुल 363 खिलाड़ियों के ऑक्शन में तीनों टीमों के बीच जोरदार बोली देखने को मिली, जिन्होंने पहले सीजन के लिए अपनी-अपनी टीमें फाइनल कीं। तीनों फ्रेंचाइजी ने 50 खिलाड़ियों पर कुल मिलाकर 1.47 करोड़ रुपए खर्च किए।