'व्यक्तिगत नहीं, टीम के लिए सबकुछ हासिल करना चाहता हूं': भुवनेश्वर कुमार

IANS | May 1, 2026 11:31 AM

अहमदाबाद, 1 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल रहे और शानदार प्रदर्शन कर रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि अपने करियर के इस स्टेज पर, टीम की सफलता में योगदान देना, निजी उपलब्धि का पीछा करने से ज्यादा मायने रखता है।

कनाडा क्रिकेट: मोंटी देसाई पुरुष टीम के हेड कोच बने

IANS | May 1, 2026 10:49 AM

टोरंटो, 1 मई (आईएएनएस)। क्रिकेट कनाडा ने मोंटी देसाई को पुरुषों की नेशनल टीम का हेड कोच बनाया है। देसाई की नियुक्ति को कनाडा क्रिकेट के विकास के लिए अहम माना जा रहा है।

यूईएफए यूरोपा लीग: क्रिस वुड के गोल से नॉटिंघम फॉरेस्ट ने एस्टन विला पर बढ़त बनाई

IANS | May 1, 2026 10:12 AM

नॉटिंघम, 1 मई (आईएएनएस)। क्रिस वुड के करियर के 200वें गोल से नॉटिंघम फॉरेस्ट ने यूईएफए यूरोपा लीग के सेमीफाइनल के दूसरे लेग में एस्टन विला के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की। इस जीत ने फॉरेस्ट को फाइनल की दौड़ में मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है।

आईपीएल 2026: 'नई गेंद से शुरुआती ओवरों में विकेट लेना अहम रहा', प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बोले जेसन होल्डर

IANS | May 1, 2026 9:44 AM

अहमदाबाद, 1 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबला खेला गया। ऑलराउंडर जेसन होल्डर के गेंद और बल्ले से किए बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत जीटी ने मैच 4 विकेट से जीता। होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

थॉमस कप: क्वार्टर-फाइनल में आज भारत का मुकाबला चीनी ताइपे से होगा

IANS | May 1, 2026 9:19 AM

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। थॉमस कप का नॉकआउट स्टेज शुरू हो रहा है। शुक्रवार को भारत क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे से भिड़ेगा। लक्ष्य सेन के नेतृत्व वाली भारतीय टीम चार साल पहले खिताब जीतने के बाद पहली बार क्वार्टर-फाइनल स्टेज से आगे बढ़ने की कोशिश करेगी। हालांकि चीनी ताइपे से मुकाबला आसान नहीं होगा।

आईपीएल 2026: क्या डीसी आरआर को उसके घर में चुनौती दे पाएगी? ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IANS | May 1, 2026 8:28 AM

जयपुर, 1 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में शुक्रवार की शाम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) आमने-सामने होंगी। मुकाबला आरआर के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। मैच में आरआर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि डीसी की कोशिश जीत की राह पर लौटने की होगी।

आईपीएल 2026: जीटी से हार के बाद भी आरसीबी दूसरे नंबर पर, भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप

IANS | May 1, 2026 7:51 AM

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार की शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ जीटी अंकतालिका में पांचवें स्थान पर चली गई है। आरसीबी को हार का नुकसान नहीं हुआ है। टीम अभी दूसरे नंबर पर है।

आईपीएल 2026: अरशद के बाद गिल-बटलर ने बिखेरी चमक, जीटी ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया

IANS | April 30, 2026 11:19 PM

अहमदाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले मे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 4 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में किसी भी टीम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जीटी 9 में से 5 मैच जीतकर पांचवें पायदान पर है, जबकि आरसीबी 9 में से 3 मैच गंवाकर दूसरे स्थान पर है।

आईपीएल 2026: होल्डर के कैच पर विवाद, विराट कोहली ने अंपायर से पूछे सवाल

IANS | April 30, 2026 10:42 PM

अहमदाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच गुरुवार को आईपीएल मैच के दौरान नाटकीय पल देखने को मिला, जिसमें विराट कोहली सभी नजरों का केंद्र थे। मैदान पर अपने जुनून और जोश के लिए मशहूर कोहली को, कप्तान रजत पाटीदार को आउट करने के लिए जेसन होल्डर के लिए गए एक विवादित कैच के बाद चौथे अंपायर से सवाल पूछते देखा गया।

एक ही ओवर में 5 चौके, इस लिस्ट में संयुक्त रूप से 'नंबर-1' बने विराट कोहली

IANS | April 30, 2026 8:32 PM

अहमदाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली आरसीबी की तरफ से एक ओवर में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से 'नंबर-1' बन गए हैं।