कोहली की जगह अफगानिस्तान वनडे सीरीज में जायसवाल, रोहित और हार्दिक को देना होगा फिटनेस टेस्ट

IANS | June 6, 2026 3:01 PM

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज से विराट कोहली आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। कोहली को इंजरी की वजह से बाहर होना पड़ा है। बीसीसीआई की चयन समिति ने अफगान वनडे सीरीज के लिए कोहली की जगह भारतीय टीम में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका दिया है।

ध्रुव जुरेल श्रीलंका ए के खिलाफ 2 चार दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया ए के कप्तान होंगे, आकिब नबी को भी मिली टीम में जगह

IANS | June 6, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अजीत अगरकर वाली चयन समिति ने श्रीलंका ए टीम के खिलाफ होने वाली 2 चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। 25 जून से 5 जुलाई के बीच गाले में होने वाले 2 मैचों के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज इंडिया ए टीम की कप्तानी करेंगे।

आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम के सिलेक्शन की 5 बड़ी बातें

IANS | June 6, 2026 2:16 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है। आइए आपको बताते हैं इस सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम की पांच प्रमुख बातें।

आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, वैभव को मिला मौका

IANS | June 6, 2026 1:45 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

जर्मनी को लगा बड़ा झटका, लेनार्ट कार्ल चोट की वजह से फीफा वर्ल्ड कप 2026 से हुए बाहर

IANS | June 6, 2026 1:14 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले जर्मनी को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा अटैकिंग मिडफील्डर लेनार्ट कार्ल चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

कौन हैं अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार? कुलदीप ने थमाई कैप

IANS | June 6, 2026 11:10 AM

न्यू चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला शनिवार से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में मानव सुथार भारत की ओर से अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।

'पूरे देश को आप पर गर्व है', नॉर्वे चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर गौतम अदाणी ने दी प्रग्गनानंदा को बधाई

IANS | June 6, 2026 9:20 AM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। आर. प्रग्गनानंदा ने शुक्रवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर को बधाई दी।

एमिलियो गे की अर्धशतकीय पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने कसा पहले टेस्ट मैच पर शिकंजा

IANS | June 6, 2026 8:34 AM

लंदन, 6 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया है। टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान टीम से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं।

शानदार वापसी कर प्रग्गनानंदा ने रचा इतिहास, कीमर को हराकर जीता नॉर्वे चेस चैंपियनशिप का खिताब

IANS | June 6, 2026 8:24 AM

स्टावेंजर (नॉर्वे), 6 जून (आईएएनएस)। ग्रैंडमास्टर प्रग्गनानंदा रमेशबाबू ने सुपर टूर्नामेंट में अब तक की सबसे बड़ी वापसी करते हुए नॉर्वे चेस चैंपियनशिप के खिताब को अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। वह इस चैंपियनशिप को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने क्लासिकल चेस इवेंट के 10वें और आखिरी राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया।

फ्रेंच ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल

IANS | June 5, 2026 11:59 PM

पेरिस, 5 जून (आईएएनएस)। फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला रविवार को अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच खेला जाएगा। दोनों के पास अपना पहला फ्रेंच ओपन जीतने का अवसर है। ज्वेरेव ने जैकब मेन्सिक को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि कोबोली को मैटेओ अर्नाल्डी के बीमारी की वजह से मैच से हटने से फाइनल का टिकट मिला।