ऑस्ट्रेलियन ओपन: कीज और पेगुला चौथे राउंड में, ऑल-अमेरिकन मुकाबले की तैयारी
मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियन ओपन में अमेरिकी टेनिस खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। शनिवार को मैडिसन कीज और जेसिका पेगुला ने अपने-अपने तीसरे राउंड के मुकाबले सीधे सेटों में जीतकर चौथे राउंड में जगह बना ली। इसके साथ ही एक रोमांचक ऑल-यूएसए राउंड ऑफ 16 मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई।