आईपीएल 2026: 'चलो कुछ नया करने की कोशिश करते हैं', ऋषभ पंत ने बढ़ाया एलएसजी के खिलाड़ियों का हौसला
नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) नई टीम और नई जर्सी के साथ आईपीएल 2026 में कुछ नया करने को तैयार है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम के नए खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए कहा है कि चलो इस सीजन में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं।