ऑस्ट्रेलियन ओपन: डेनियल मेदवेदेव बाहर, चौथे राउंड में लर्नर टिएन से हारे
मेलबर्न, 25 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव चौथे राउंड में टूर्नामेंट से बाहर हो गए। रूस के स्टार खिलाड़ी को 25वीं सीड अमेरिकी खिलाड़ी लर्नर टिएन ने सीधे सेटों में 6-4, 6-0, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।