आईपीएल 2026: एमआई पर जीत के साथ पांचवें नंबर पर पहुंची सीएसके, कंबोज के सिर पर सजी पर्पल कैप

IANS | April 24, 2026 7:49 AM

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला गया। संजू सैमसन के सीजन के दूसरे शतक (54 गेंदों पर नाबाद 101 रन) की मदद से सीएसके ने एमआई को 103 रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से आईपीएल इतिहास में सीएसके की यह सबसे बड़ी जीत है, जबकि एमआई की सबसे बड़ी हार।

चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, दर्ज की आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी जीत

IANS | April 23, 2026 11:38 PM

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस टीम ने गुरुवार को आईपीएल 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 103 रन से मुकाबला जीता।

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ जीटी को मिलेगी कड़ी चुनौती, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड?

IANS | April 23, 2026 6:00 PM

बेंगलुरु, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच 24 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 34वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित होगा।

आईपीएल 2026: वो 4 खिलाड़ी, जो शतक के बेहद करीब आकर गंवा बैठे 'गोल्डन चांस'

IANS | April 23, 2026 4:34 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें 4 बल्लेबाजों ने शतक जमाए, जबकि इतने ही खिलाड़ी नर्वस नाइंटीज का शिकार भी हुए हैं। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो शतक के बेहद करीब आकर 'गोल्डन चांस' गंवा बैठे।

आईपीएल 2026: वो 4 बल्लेबाज, जो इस सीजन शतक लगा चुके

IANS | April 23, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान 4 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, जिनमें एक-एक खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), जबकि दो खिलाड़ी मुंबई इंडियंस (एमआई) से हैं। आइए, इनके बारे में जानते हैं।

आईपीएल 2026: क्या एलएसजी की कप्तानी के लिए ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प एडन मार्करम है?

IANS | April 23, 2026 3:18 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में जिन टीमों का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा है, उसमें लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का नाम भी है। बुधवार को इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से मिली हार के बाद टीम अंकतालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। किसी भी टीम के बेहतर और निराशाजनक प्रदर्शन में उसके कप्तान की अहम भूमिका होती है। एलएसजी के खराब प्रदर्शन में कप्तान ऋषभ पंत का बड़ा योगदान है।

जन्मदिन विशेष: 'सिर्फ सचिन के लिए टिकट खरीद सकता हूं,' ब्रायन लारा के बयान ने 'श्रेष्ठता की बहस' लगभग खत्म कर दी थी

IANS | April 23, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा एक ही दौर में खेलने वाले दो महान बल्लेबाज रहे। तेंदुलकर दाएं हाथ से, तो वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे। दोनों का डिफेंस जितना मजबूत था, गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमण करने की तकनीक उतनी ही शानदार थी। तेंदुलकर और लारा के दौर में हमेशा इस बात की चर्चा क्रिकेट की दुनिया में हुई कि दोनों में बेहतर कौन है?

ट्रंप के दूत ने फीफा से विश्व कप में ईरान की जगह इटली को शामिल करने को कहा: रिपोर्ट

IANS | April 23, 2026 1:45 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक स्पेशल दूत ने कथित तौर पर फीफा से 11 जून से शुरू होने वाले विश्व कप में ईरान की जगह इटली को रखने को कहा है। यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में पोप लियो (चौदहवें) पर टिप्पणी करने के बाद कही है।

आईपीएल 2026: सीएसके के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का निधन

IANS | April 23, 2026 1:29 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में सीएसके का हिस्सा तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का निधन हो गया है। सीएसके ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर गुरुवार को मुकेश चौधरी की मां के निधन की जानकारी दी।

ऋषभ पंत अपने शॉट चयन से निराश होंगे: संजय बांगड़

IANS | April 23, 2026 1:00 PM

लखनऊ, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें इकाना स्टेडियम में आमने-सामने थी। आरआर ने 40 रन से मैच जीत लिया। इस मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर से कप्तान और खिलाड़ी के रूप में फ्लॉप साबित हुए। पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ ने कहा है कि पंत अपने शॉट चयन से निराश होंगे।