न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टी20 मुकाबलों के लिए बांग्लादेशी टीम घोषित, अब्दुल गफ्फार को मौका
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर अब्दुल गफ्फार सकलेन को पहली बार बांग्लादेश की टीम में बुलाया गया है। गफ्फार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों के लिए बांग्लादेश की 15-सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।