विजय मर्चेंट: जिनकी बल्लेबाजी न देख पाने का अफसोस महान डॉन ब्रैडमेन को भी था
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट में विजय मर्चेंट का नाम एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में प्रतिष्ठित है। मर्चेंट उस दौर के खिलाड़ी रहे हैं जिस दौर में ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमेन अपनी दमदार बल्लेबाजी दुनियाभर के गेंदबाजों में खौफ पैदा किया था। मर्चेंट का खेलने का अंदाज में बेहद अलहदा था और उस दौर में उनकी तुलना ब्रैडमेन से होती थी।