अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ बने सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

IANS | October 11, 2026 7:47 PM

इंदौर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है।

आईएसएल: केरला ब्लास्टर्स एफसी ने इंटर काशी को 2-0 से हराया

IANS | October 11, 2026 7:38 PM

पुणे, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरला ब्लास्टर्स एफसी ने रविवार को श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर काशी को 2-0 से शिकस्त देकर अपने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। विबिन मोहनन ने 18वें मिनट में पहला गोल किया और फिर आंद्रे ग्रीन ने स्टॉपेज टाइम में गोल करके ब्लास्टर्स के लिए तीनों प्वाइंट्स पक्के कर दिए।

टेस्ट में 'ऑस्ट्रेलियाई चौकड़ी' का कमाल, 600 विकेट के साथ रच दिया इतिहास

IANS | October 11, 2026 6:45 PM

डरबन, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के मशहूर तेज गेंदबाजों की चौकड़ी, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन ने टेस्ट किंग्समीड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान इतिहास रच दिया।

तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत ने प्लेइंग इलेवन में किए दो बदलाव

IANS | October 11, 2026 6:44 PM

इंदौर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा था परिवार, रिंकू सिंह को मिला पोछा लगाने का काम, मगर नहीं मानी हार

IANS | October 11, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और आखिरी ओवरों में बड़े शॉट लगाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए पहचान बनाई। गुजरात टाइटंस के खिलाफ साल 2023 में लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले रिंकू ने भारतीय टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी उपयोगिता साबित की है।

हम 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं, युवाओं के पास अनंत मौके: पीएम मोदी

IANS | October 11, 2026 5:29 PM

चेन्नई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में खेलों के लिए नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं और युवा खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग व सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश 2036 ओलंपिक की मेजबानी का सपना लेकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि युवा पीढ़ी के पास अनंत मौके हैं।

यश-गुरजपनीत और निशांत की तिकड़ी ने पलटी हारी हुई बाजी, भारत-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए को तीसरे अनौपचारिक वनडे में 49 रनों से हराया

IANS | October 11, 2026 5:18 PM

पुडुचेरी, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत-ए ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरे अनौपचारिक वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया-ए को 49 रनों से हराया। यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह और निशांत सिंधु की तिकड़ी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारत के लिए हारी हुई बाजी को पलटा।

शोभना के ऐतिहासिक शतक पर भारी पड़ी जॉर्जिया वोल की आतिशी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंदा

IANS | October 11, 2026 4:28 PM

ब्रिस्बेन, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंदा। बांग्लादेश से मिले 221 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 28.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया।

तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

IANS | October 11, 2026 3:53 PM

उज्जैन, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के हेड कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने रविवार को महाकालेश्वर मंदिर जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। गंभीर-कोटक इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले यहां पहुंचे।

विजय मर्चेंट: जिनकी बल्लेबाजी न देख पाने का अफसोस महान डॉन ब्रैडमेन को भी था

IANS | October 11, 2026 2:49 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट में विजय मर्चेंट का नाम एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में प्रतिष्ठित है। मर्चेंट उस दौर के खिलाड़ी रहे हैं जिस दौर में ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमेन अपनी दमदार बल्लेबाजी दुनियाभर के गेंदबाजों में खौफ पैदा किया था। मर्चेंट का खेलने का अंदाज में बेहद अलहदा था और उस दौर में उनकी तुलना ब्रैडमेन से होती थी।