साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का रहा बोलबाला, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 6 विकेट खोकर बनाए 187 रन

IANS | October 9, 2026 9:40 PM

डरबन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच डबरन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 187 रन लगा लिए हैं।

संजू सैमसन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की तरफ से लगाया संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक

IANS | October 9, 2026 9:24 PM

रांची, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेली। सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाया।

संजू के बाद अय्यर-तिलक ने खेली तूफानी पारी, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया टी20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर

IANS | October 9, 2026 9:03 PM

रांची, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीएक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए हैं। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है।

शंघाई मास्टर्स: नोवाक जोकोविच हुए उलटफेर का शिकार, ह्यूबर्ट हरकाज ने सीधे सेटों में दी शिकस्त

IANS | October 9, 2026 8:31 PM

शंघाई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। शंघाई मास्टर्स में ह्यूबर्ट हरकाज ने बड़ा उलटफेर करते हुए पूर्व वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराया। यह हरकाज की जोकोविच के खिलाफ पहली जीत है।

रांची में भारतीय बल्लेबाजों का कमाल, वेस्टइंडीज के खिलाफ पावरप्ले में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

IANS | October 9, 2026 8:01 PM

रांची, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया है।

रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी भी नहीं आई भारत-ए टीम के काम, ऑस्ट्रेलिया ने 69 रनों से जीता दूसरा अनौपचारिक वनडे मैच

IANS | October 9, 2026 7:42 PM

पुडुचेरी, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया-ए ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे अनौपचारिक वनडे मुकाबले में भारत-ए को 69 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया से मिले 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

पाकिस्तान हॉकी टीम नहीं लेगी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में हिस्सा, बांग्लादेश को मिली जगह

IANS | October 9, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान हॉकी टीम ने आधिकारिक तौर पर पंजाब में होने वाली पुरुषों की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। जालंधर और मोहाली में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह अब बांग्लादेश खेलेगा।

सदरलैंड की शानदार गेंदबाजी, लिचफील्ड ने खेली अर्धशतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

IANS | October 9, 2026 6:51 PM

ब्रिस्बेन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से शिकस्त दी। ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड मैदान पर बांग्लादेश से मिले 167 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आसानी से 25.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

IANS | October 9, 2026 6:43 PM

रांची, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मेगन शट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, यह मुकाम हासिल करने वाली बनीं तीसरी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

IANS | October 9, 2026 4:49 PM

ब्रिस्बेन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। शुक्रवार को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में शट ने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे किए।