सियासी पिच पर संघर्षों से भरी है अखिलेश की जिंदगी, सत्ता-प्यार और परिवार हर मोर्चे पर डटे रहे मुलायम के 'लाल'
नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। 15 मार्च 2012, ये वो तारीख थी, जब उत्तर प्रदेश की सियासत में एक नया अध्याय जुड़ा। यूपी की कमान एक ऐसे शख्स के हाथों में आई, जो नई सोच और जोश से भरपूर था। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल सूबे की कमान संभालना महज 38 साल के शख्स के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। इसके बावजूद युवा सोच से भरपूर इस नेता ने समाजवादी विकास का एक ऐसा एजेंडा पेश किया, जिसमें समाज को बदलने का माद्दा था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरसों को खुद को तपा कर राजनीतिक क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल किया।