द्वादश ज्योतिर्लिंग में प्रथम सोमनाथ मंदिर, यहां कण-कण में केवल महादेव नहीं, भगवान कृष्ण का भी वास

IANS | June 30, 2025 6:15 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। भारत के गुजरात के वेरावल के प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग है और ये स्वयंभू हैं। सोमनाथ केवल महादेव के ज्योतिर्लिंग के लिए ही मशहूर नहीं है, लेकिन यह वही स्थान है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने प्राण त्यागा था।

हरिप्रसाद चौरसिया : 13 साल की उम्र में थामी बांसुरी, फिर तो एक-दूजे की पहचान बन गए साज और कलाकार

IANS | June 30, 2025 6:07 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले विश्वविख्यात बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की कहानी शानदार और प्रेरणादायी है। अपनी जीवन और कला से उन्होंने यह साबित किया कि सच्चा जुनून और समर्पण असंभव को भी संभव बना सकता है। यदि बांसुरी ने उन्हें शोहरत दी तो उन्होंने बांसुरी को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक पेशेवर वाद्य यंत्र के रूप में स्थापित किया।

परमवीर अब्दुल हमीद ने 'गन माउनटेड जीप' से पाकिस्तान के पैटन टैंक को किया था तबाह, डिजाइन की समीक्षा के लिए मजबूर हुआ अमेरिका

IANS | June 30, 2025 5:48 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित अब्दुल हमीद ने 1965 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में एक ऐसा काम किया, जिसे दुश्मन देश आज भी याद करके सिहर जाता है। उन्होंने अपनी एक 'गन माउनटेड जीप' से दुश्मन देश के अमेरिका निर्मित आठ पैटन टैंक तबाह कर दिए थे। दुश्मन देश पर किए इस चोट की गहराई को इसी से समझा जा सकता है कि इसके बाद अमेरिका को उस समय अजेय माने जाने वाले अपने पैटन टैंक के डिजाइन की फिर से समीक्षा करनी पड़ी थी।

पुरी रथ यात्रा के दौरान अदाणी और इस्कॉन की सेवा में नि:शुल्क बंटा श्रद्धा और स्वाद का प्रसाद

IANS | June 30, 2025 5:37 PM

पुरी, 30 जून (आईएएनएस) पुरी में पवित्र भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में भारत की आध्यात्मिक संस्कृति की पूर्ण छवि देखने को मिलती है, जिसमें देश और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। लेकिन 2025 में भक्ति, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के एक शक्तिशाली संगम के साथ आस्था के इस भव्य उत्सव की गूंज और भी गहरी हो गई।

तेलंगाना में भाजपा को बड़ा झटका, विधायक टी राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा

IANS | June 30, 2025 5:25 PM

हैदराबाद, 30 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना के गोशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी नेतृत्व के फैसले से असहमति जताते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनका यह फैसला रामचंदर राव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मीडिया रिपोर्टों के बाद सामने आया है।

रमेश खरमाले ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, कहा - 'मैं तो बहुत छोटा कार्य कर रहा हूं'

IANS | June 30, 2025 5:03 PM

पुणे, 30 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 123वें एपिसोड में पुणे के रमेश खरमाले के पर्यावरण संरक्षण के प्रेरक कार्य की सराहना की। सेना से रिटायर रमेश एक वनरक्षक हैं। उन्होंने जुन्नर की पहाड़ियों पर जल संवर्धन और पौधारोपण के माध्यम से हरियाली लाने का उल्लेखनीय प्रयास किया है। उन्होंने दो महीने में 70 ट्रेंच बनाकर पानी संरक्षण किया, जिससे पक्षी लौटने लगे हैं। प्रधानमंत्री ने उनके निःस्वार्थ कार्य और परिवार के सहयोग की प्रशंसा की, जिसमें उनके माता-पिता और गांव के लोग भी शामिल हैं।

तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट : राष्ट्रपति-पीएम ने हादसे पर जताया दुख, आर्थिक सहायता का ऐलान

IANS | June 30, 2025 4:09 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में हुए हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस से लेकर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और क्लीन एनर्जी तक, स्टील उभरते भारत का आधार : पीएमओ

IANS | June 30, 2025 3:36 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस से लेकर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और क्लीन एनर्जी तक, स्टील उभरते भारत की रीढ़ है।

अगर हिंदी थोपने के फैसले को वापस नहीं लेती सरकार तो 5 जलाई को दिखती एकता : उद्धव ठाकरे

IANS | June 30, 2025 3:36 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार की त्रिभाषी नीति को वापस लिए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि अगर हिंदी थोपने वाला सरकारी आदेश वापस नहीं किया गया होता, तो 5 जुलाई की रैली में भाजपा, शिंदे गुट और अजित पवार गुट के लोग भी शामिल होते।

हूल दिवस पर पीएम मोदी ने संथाल क्रांति के वीरों को दी श्रद्धांजलि

IANS | June 30, 2025 3:21 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। हूल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संथाल क्रांति के वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ऐतिहासिक संथाल विद्रोह को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो, के साथ-साथ अन्य बहादुर आदिवासी शहीदों की चिरस्थायी विरासत को नमन किया, जिन्होंने औपनिवेशिक उत्पीड़न के खिलाफ अपने प्राणों की आहुति दी।