पीएम कुसुम योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने सराहा तो लाभार्थी धर्मेंद्र बोले- लोगों को करेंगे जागरूक
कोटपुतली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान दौरे के दौरान हरित ऊर्जा से जुड़ी योजना के तहत किसानों से संवाद कार्यक्रम में नीमराना के समीपवर्ती ग्राम सानोली के धर्मेंद्र मेहता की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि वे सोलर ऊर्जा उत्पादन में अच्छा काम कर रहे हैं। इसके बाद से धर्मेंद्र चर्चा में आ गए।