राजस्थान: केंद्र सरकार के ऐलान से कर्मचारी खुश, किसान गदगद; बताया दिपावली का तोहफा
चूरू, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने दिपावली से पहले किसानों और कर्मचारियों दोनों को बड़ी राहत दी है। एक ओर जहां केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है, वहीं दूसरी ओर 2026-27 विपणन सत्र के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की गई है। इन फैसलों से कर्मचारियों और किसानों दोनों के चेहरों पर खुशी झलक रही है।