बिहार : ओवरब्रिज के नीचे फंसा 'हवाई जहाज', मची अफरा तफरी, सेल्फी लेने वालो की लगी भीड़

IANS | December 29, 2023 8:16 PM

मोतिहारी, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में शुक्रवार को अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली जब एक हवाई जहाज ओवर ब्रिज के नीचे आकर फंस गया।

बीआरएस तीन जनवरी से लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करेगी

IANS | December 29, 2023 7:27 PM

हैदराबाद, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना में कांग्रेस के हाथों सत्ता गंवाने के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अब अगले कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

पूर्व सीएम बोम्मई ने कहा, 'कन्नड़ कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से दुखी हूं'

IANS | December 29, 2023 6:30 PM

बेंगलुरु, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। वरिष्ठ भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि बर्बरता और हिंसा के सिलसिले में 'कन्नड़ रक्षण वेदिके' प्रमुख टी.ए. नारायण गौड़ा और अन्य की गिरफ्तारी के बाद उन्हें 'दुख' पहुंचा है। 27 दिसंबर को स्थानीय भाषा को प्रमुखता देने की मांग के साथ कई व्यावसायिक दुकानों के अंग्रेजी पोस्टर फाड़ दिए गए।

भगवा ध्वज लेकर अयोध्या की तरफ बढ़ती शबनम शेख

IANS | December 29, 2023 6:02 PM

भोपाल 29 दिसंबर (आईएएनएस)। अयोध्या में राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है और हर कोई इस नजारे को देखने को न केवल लालायित है बल्कि हर किसी की आकांक्षा है रामलाल के दर्शन करने की। मामला आस्था का है, और अब तो यह धर्म से भी ऊपर निकल गया है।

पीएम के आगमन से पहले सीएम ने अयोध्या में लिया विकास कार्यों का जायजा

IANS | December 29, 2023 5:44 PM

अयोध्या, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमगन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहाँ विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन-पूजन किए और सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की।

घने कोहरे की चुनौतियों के बीच दिल्ली हवाईअड्डे को विमानन जांच का सामना करना पड़ रहा

IANS | December 29, 2023 5:36 PM

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दिल्ली हवाई अड्डे पर हाल की देरी और मार्ग परिवर्तन की जांच शुरू की है। दरअसल, दिल्ली इस समय घने कोहरे से जूझ रही है जिससे एयरलाइन परिचालन प्रभावित हो रहा है।

जदयू के प्रदेश महासचिव रहे प्रगति मेहता, लोजपा के पूर्व महासचिव त्रिभुवन निषाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

IANS | December 29, 2023 5:20 PM

पटना, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और महासचिव रहे प्रगति मेहता और लोजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव रहे त्रिभुवन कुमार निषाद ने शुक्रवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

झारखंड में 50 साल से ऊपर के आदिवासियों-दलितों को सरकारी पेंशन, सीएम हेमंत ने किए कई बड़े ऐलान

IANS | December 29, 2023 5:14 PM

रांची, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड की सरकार राज्य के आदिवासी और दलित परिवारों के 50 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को पेंशन देगी। अब तक 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को यह लाभ मिलता रहा है।

आईसीजेएस में लगातार तीन साल से यूपी देश में पहले पायदान पर

IANS | December 29, 2023 5:00 PM

लखनऊ, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय की ई-कमेटी द्वारा परिकल्पित और गृह मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) प्लेटफॉर्म पर उत्तर प्रदेश लगातार तीसरे साल सर्वाधिक इंट्री दर्ज करने वाला राज्य रहा।

गणतंत्र दिवस परेड के लिए बंगाल सरकार से प्रस्तावित झांकी खारिज

IANS | December 29, 2023 4:53 PM

कोलकाता, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंश्चिम बंगाल सरकार की ओर से प्रस्तावित झांकी को खारिज कर दिया है।