संत नामदेवजी: भक्ति की मिसाल, जिन्होंने बाल्यकाल में ही भगवान को किया भावविभोर
नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भक्ति मार्ग के महान संतों में एक नाम संत नामदेवजी का है, जिनका जन्म सन 1270 में महाराष्ट्र के सातारा जिले के नरसी बामनी गांव में कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन हुआ था। उस समय भक्ति आंदोलन धीरे-धीरे आकार ले रहा था और संत नामदेव जी ने अपने जीवन को उसी आंदोलन में समर्पित कर दिया। उनसे लगभग 130 वर्ष बाद जन्मे संत कबीर को आध्यात्मिक रूप से उनका उत्तराधिकारी माना जाता है।