आयुष मंत्रालय ने गांधी जयंती पर निकाली 'स्वच्छोत्सव' रैली, 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का सफल समापन
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। आयुष मंत्रालय ने गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर 'स्वच्छोत्सव' रैली के साथ 'स्वच्छता ही सेवा 2025' अभियान का समापन किया। यह रैली आयुष भवन से शुरू होकर आईएनए मेट्रो स्टेशन पर समाप्त हुई, जिसका उद्देश्य स्वच्छ भारत के लिए सामूहिक प्रयास को दर्शाना था। इस कार्यक्रम का नेतृत्व आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने किया।