एक पौधे को अगर हम जीवन देंगे तो भविष्य में वृक्ष बनकर वह भी हमें जीवन देगा : मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ, 6 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि एक पौधे को अगर हम जीवन देंगे तो भविष्य में वृक्ष बनकर वह हमें भी जीवन देगा। साल 2017 के पहले प्रदेश में वन एवं खनन माफिया हावी थे। इसके कारण प्रदेश का वन आच्छादन नीचे गिरता चला गया था। पिछले आठ वर्ष में ईमानदारी से किए गए प्रयासों का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश के वन आच्छादन में व्यापक स्तर की वृद्धि हुई है।