तेजस्वी को कोई ज्ञान नहीं, वक्फ कानून राज्य सरकार नहीं हटा सकती : किरेन रिजिजू
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच राजद नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे। इस पर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इसे अब राज्य सरकार नहीं हटा सकती है।