प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला आशियाना, लाभार्थी ने पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | July 27, 2025 7:35 PM

वैशाली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) ने गरीब परिवारों के जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाई है। इस योजना के तहत पक्के मकान का सपना अब हकीकत में बदल रहा है, जिससे जंदाहा जैसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है।

मनसा देवी भगदड़ : सीएम योगी ने आर्थिक मदद का किया ऐलान, हादसे में यूपी के 4 लोगों की मौत

IANS | July 27, 2025 6:31 PM

लखनऊ, 27 जुलाई (आईएएनएस)। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

सावन विशेष : छोटे टीले से 80 फीट तक... हर साल बढ़ता है महादेव का अर्धनारीश्वर शिवलिंग, दिखती हैं जल तरंग

IANS | July 27, 2025 5:41 PM

रायपुर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। सावन के पवित्र मास में भक्त भगवान शिव की भक्ति में डूबे हुए हैं। इस दौरान देशभर के शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहता है। देशभर में ऐसे कई मंदिर हैं, जो हैरत में भी डाल देते हैं। ऐसा ही एक मंदिर है छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित भूतेश्वरनाथ का मंदिर, जिसकी बात ही निराली है। यहां का अर्धनारीश्वर शिवलिंग न केवल प्राकृतिक रूप से निर्मित है, बल्कि हर साल इसका आकार बढ़ता है।

आज के युग में युद्ध केवल बंदूकों और गोलियों से नहीं जीते जाते : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

IANS | July 27, 2025 5:21 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वडोदरा स्थित गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों को जुटाने से लेकर सही समय और स्थान पर उपकरण पहुंचाने तक हमारी एजेंसियों द्वारा निर्बाध लॉजिस्टिक्स प्रबंधन 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता में एक निर्णायक कारक था। आज के युग में युद्ध केवल बंदूकों और गोलियों से नहीं जीते जाते, बल्कि उनको समयबद्ध पहुंचाने से जीते जाते हैं और 'ऑपरेशन सिंदूर' उत्कृष्ट लॉजिस्टिक्स प्रबंधन का एक सजीव उदाहरण था।

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते से वस्तुओं के अलावा सेवा निर्यात को भी मिलेगा बढ़ावा

IANS | July 27, 2025 5:01 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) भारत की सेवा निर्यात क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। वर्तमान में भारत का यूके को सेवा निर्यात 19.8 अरब डॉलर का है। यह समझौता इसे और बढ़ाने का वादा करता है।

बिहार विधानसभा चुनाव : हर बार बदलाव की मिसाल, इस बार किसे चुनेगी शिवहर की जनता?

IANS | July 27, 2025 4:21 PM

शिवहर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के शिवहर जिले की एकमात्र विधानसभा सीट का नाम शिवहर है। कुछ दशकों से इस सीट पर राजनीतिक लड़ाई बड़ी दिलचस्प रही है, क्योंकि यहां की जनता लगभग हर चुनाव में अपना प्रतिनिधि बदलती रही है। बिहार के तमाम राजनीतिक मुद्दों से अलग हटकर शिवहर की जनता ने प्रतिनिधि के परिवर्तन को प्राथमिकता दी है। इस बार शिवहर की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनेगी, यह उसके विवेक पर निर्भर करता है।

बीजापुर में बड़ी मुठभेड़ : 17 लाख के इनामी चार नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

IANS | July 27, 2025 4:12 PM

बीजापुर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में विशेष पुलिस बल (डीआरजी) को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरजी ने मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को मार गिराया। इन नक्सलियों में दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के एसीएम स्तर के तीन शीर्ष नक्सली और एक पार्टी सदस्य शामिल है। बीजापुर की डीआरजी टीम द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई।

विश्व हेपेटाइटिस दिवस : 'साइलेंट किलर' से सावधान, जागरूकता है उपाय

IANS | July 27, 2025 3:55 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। लिवर को प्रभावित करने वाली बीमारी हेपेटाइटिस को चिकित्सा जगत में 'साइलेंट किलर' कहा जाता है। इसी बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने और समय रहते इससे लड़ने के उपाय करने के उद्देश्य से हर साल 28 जुलाई को 'विश्व हेपेटाइटिस दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

मनसा देवी मंदिर भगदड़ हादसा : सीएम धामी ने घायलों से की मुलाकात, जाना हालचाल

IANS | July 27, 2025 3:21 PM

हरिद्वार/नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ हादसे के घायलों से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

मैं काशी से सांसद, जब 'ऊं नमः शिवाय' सुनता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं: पीएम मोदी

IANS | July 27, 2025 3:21 PM

अरियलूर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में 'आदि तिरुवथिराई उत्सव' में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि चोल राजाओं ने अपने राजनयिक और व्यापारिक संबंधों का विस्तार श्रीलंका, मालदीव और दक्षिण-पूर्व एशिया तक किया था। ये भी एक संयोग है कि मैं शनिवार को ही मालदीव से लौटा हूं और अभी तमिलनाडु में इस कार्यक्रम का हिस्सा बना हूं।